abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआदेशकार्यवाईचंदौलीजनता की शिकायत

सकलडीहा में एआरटीओ का की बड़ी कार्यवाई, 9 वाहनों  का चालान, सड़क पर लोडिंग-अनलोडिंग करने वालों को पर होगी कड़ी कार्यवाई – अभिषेक सिंह 

ब्यूरो चीफ- पुष्कर रस्तोगी
सकलडीहा ( समाचार टुडे)। सकलडीहा कस्बे में सड़क को पार्किंग स्थल बनाकर जाम और दुर्घटनाओं का कारण बनने वाले वाहन चालकों व व्यवसायियों के खिलाफ  एआरटीओ प्रवर्तन सकलडीहा के  सघन तिराहे पर औचक निरीक्षण किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान सड़क पर मनमाने ढंग से खड़े कर लोडिंग-अनलोडिंग कर रहे 9 व्यावसायिक वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ  अभिषेक सिंह ने संबंधित वाहन चालकों और व्यवसायियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एआरटीओ प्रवर्तन अभिषेक सिंह ने कहा कि दिन के समय सड़क घेरकर लोडिंग-अनलोडिंग किए जाने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। यदि भविष्य में कोई वाहन चालक या व्यवसायी इस तरह नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया, तो संबंधित वाहन का चालान ही नहीं बल्कि सीधे सीज करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button