abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआरोपउत्तर प्रदेशउपलब्धिकार्यवाईक्राइमचंदौली

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, अभियान चलाकर की जाएगी कार्रवाई- भूपेंद्र निषाद



सकलडीहा। (समाचार टुडे) थाना सकलडीहा पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार की रात तहसील सकलडीहा चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी और वाहन की जांच की गई। जांच के दौरान उसके कब्जे से हीरो एचएफ डिलेक्स मोटरसाइकिल संख्या UP61 AQ 5952 बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में थाना कोतवाली गाजीपुर में मुकदमा दर्ज है। वादी रामसुरत यादव निवासी ग्राम मलेठी (ताड़ापार), थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर अपनी बाइक से सदर अस्पताल गाजीपुर इलाज कराने गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया था। मामले में थाना कोतवाली गाजीपुर में मु0अ0सं0 643/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पूछताछ और बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार युवक की पहचान अभिषेक मौर्य पुत्र सुदर्शन मौर्य, उम्र 19 वर्ष, निवासी खोनपुर, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली के रूप में हुई। मामले में थाना सकलडीहा पर मु0अ0सं0 168/2026, धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी

– एक चोरी की हीरो एचएफ डिलेक्स मोटरसाइकिल संख्या UP61 AQ 5952

गिरफ्तार अभियुक्त

अभिषेक मौर्य पुत्र सुदर्शन मौर्य, उम्र 19 वर्ष, निवासी खोनपुर, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली।

पुलिस टीम

1. भूपेन्द्र कुमार निषाद, थानाध्यक्ष सकलडीहा
2. उ0नि0 कौशलेश मिश्रा
3. हे0का0 सतीश यादव
4. का0 दिलीप कुमार
5. का0 पुनीत कुमार

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button