abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआदेशउत्तर प्रदेशकार्यवाहीचंदौलीचुनाव

एमएलसी चुनाव के चलते 23 अक्टूबर को चंदौली के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यालय रहेंगे बंद, डीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश



चंदौली।(समाचार टूडे) उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर जनपद चंदौली में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को नर्सरी से कक्षा 12वीं तक संचालित सभी विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है। मतदान के दिन विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से अवकाश संबंधी आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, 23 अक्टूबर को जनपद में संचालित समस्त परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) तथा अन्य बोर्डों से संबद्ध विद्यालय भी बंद रहेंगे। यह आदेश नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों पर लागू होगा।

शिक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button