abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
Uncategorized

24 घंटे के अंदर कोतवाली पुलिस ने प्रेमी युगल को किया सकुशल बरामद, कस्बा प्रभारी की तत्परता से पुलिस को मिली सफलता, परिजनों को सौंपा ।

सकलडीहा, चंदौली। (समाचार टुडे) कोतवाली सकलडीहा पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए घर से लापता युवती और उसके साथ गए युवक को सकुशल बरामद कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सकलडीहा कस्बे की बस्ती निवासी लोकनाथ ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी कि गांव का ही एक युवक उनकी पुत्री को लेकर चला गया है। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों की तलाश शुरू कर दी।

बताया जाता है कि सकलडीहा बस्ती निवासी पूनम कुमारी और गांव के ही सत्येंद्र उर्फ बाबू के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर दोनों परिवारों ने उनके संबंधों का विरोध किया। परिवार के विरोध के बाद बालिग प्रेमी युगल ने चंदौली तहसील परिसर में विवाह कर लिया।

इसी बीच कस्बा प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह को मामले की सूचना मिली।  तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर प्रेमी युगल को कोतवाली ले आए। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में बातचीत और पंचायत हुई, परंतु लड़की लड़के के साथ रहने के लिए जिद पर अड़ गई वहीं मामला शांत होने पर परिवार जनों ने लड़की को लड़के संग जाने पर राजी हुए प्रेमी युगल को बरामद करने में कस्बा प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह,हेड कांस्टेबल रीमा यादव, महिला आरक्षी नेहा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button