abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
आवाजउत्तर प्रदेशउपलब्धिचंदौलीजागरुकताजानकारी

नारी सुरक्षा और सड़क सुरक्षा को लेकर कोतवाली पुलिस ने निकाला जागरूकता मार्च
पैदल भ्रमण कर महिलाओं- बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी ।



सकलडीहा, चंदौली।(समाचार टुडे) महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार को सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने बैनर और पोस्टर के साथ पैदल भ्रमण कर आमजन को नारी सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

पैदल मार्च सकलडीहा कोतवाली से शुरू होकर सगन तिराहे तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस टीम ने कस्बे के प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त की। पुलिसकर्मियों ने लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जागरूक रहने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के लिए जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने 1090 महिला पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के उपयोग के बारे में बताया। महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी, उत्पीड़न या अन्य परेशानी होने पर बिना किसी संकोच के पुलिस की सहायता लें।

वहीं, सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की हिदायत दी गई। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की गई, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

इस जागरूकता अभियान में सकलडीहा कोतवाली के पुलिस अधिकारी, एंटी रोमियो स्क्वॉड की महिला आरक्षी सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button