abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआदेशआस्थाउत्तर प्रदेशचंदौलीजनता की शिकायत

शारदीय नवरात्र में चिकन-मांस बिक्री पर रोक, कोतवाली क्षेत्र के सभी मीट व चिकन दुकान संचालकों को पुलिस ने दी कड़ी हिदायत, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई



सकलडीहा, चंदौली। (समाचार टुडे) शारदीय नवरात्र को देखते हुए क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और धार्मिक आस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत संचालित चिकन और मीट की दुकानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में पुलिस ने सभी संबंधित दुकान संचालकों को कड़ी हिदायत देते हुए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने स्पष्ट किया कि नवरात्र के दौरान निर्धारित प्रतिबंधों का सभी दुकानदारों को अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। किसी भी दुकान पर प्रतिबंध के बावजूद चिकन या मीट की बिक्री अथवा दुकान का संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

वहीं, क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सभी संबंधित दुकानदारों को निर्देशों के प्रति गंभीर रहने की जरूरत है। पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी रखेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आमजन से भी अपील की कि वे त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button