
चंदौली।(समाचार टुडे) वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर शराब की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने संबंधित अनुज्ञापियों एवं दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
जिला आबकारी अधिकारी घनश्याम मिश्र ने कहा कि निर्धारित अवधि में संबंधित क्षेत्र की शराब की दुकानों को बंद रखना अनिवार्य होगा। विभाग की ओर से निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए निगरानी भी की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
आबकारी अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराना है।









