abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआदेशआरोपआवाजउत्तर प्रदेशकार्यवाईचंदौलीजनता की शिकायत

तीसरी बार भी कोटे के चयन में नहीं पहुंचे अधिकारी, दूर गाँव से राशन लेने को ग्रामीण मजबूर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

चंदौली (समाचार टुडे) जिले के धानापुर विकासखंड क्षेत्र के रामपुर दिया गांव में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर खुली बैठक करके मंगलवार को कोटे का चयन किया जाना था लेकिन अधिकारियों के न पहुंचने से ग्रामीणों में कड़ी नाराजगी देखने को मिल रही है यह तीसरी बार मीटिंग बुलाकर अधिकारी नहीं पहुंचे हैं ग्रामीण दिनेश यादव ने संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि रामपुर दिया ग्राम पंचायत में पिछले तीन बार से अधिकारियों द्वारा समय देकर खुली बैठक नहीं कराई जा रही है आखिर किसका दबाव है यह समझ में नहीं आ रहा है कुछ लोग सत्ता पक्ष के दबाव की बात कर रहे हैं खुली बैठक न होने की वजह से ग्रामीणों को दूसरे गांव राशन लेने जाना पड़ रहा है जिससे भारी परेशानी भी हो रही है वही चंदन यादव ने बताया कि इस मामले को लेकर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से खुली बैठक कराने की मांग की गई थी डीएम साहब के निर्देश पर आज बैठक रखी गई थी लेकिन अधिकारी नहीं पहुंचे हैं आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा है अगर मीटिंग नहीं करना था तो ग्रामीणों को क्यों परेशान किया जा रहा है मामले की जानकारी के लिए ग्राम विकास अधिकारी सहित सम्बधित अधिकारियों से  संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है इस सम्बन्ध मे खंड विकास अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर रामपुर दिया गांव में खुली बैठक कराई जानी थी लेकिन अधिकारी क्यों नहीं पहुंचे हैं यह मेरे जानकारी में नहीं है पता करवा रहा हूं लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी 

ग्रामीण चंदन यादव, दिनेश यादव,पप्पू यादव, सुबास यादव,नंदू यादव,दुलारे यादव,महेंद्र गोड़,सदरू नाइ, हृदयनरायण गुप्ता,रामायण यादव,पंकज यादव, राजेश यादव,रमेश यादव,सुरेश यादव,शिवकुमार यादव,काशीनाथ यादव,शरद यादव,अरुण यादव, अनुराग यादव,अजय यादव,कृष्णा यादव,धर्मेंद्र यादव, क्रिसल्य यादव, अवधेश यादव, जानकी यादव, हीरा देवी, पूनम यादव, इंदु देवी, नौरंगी देवी, इंद्रावती यादव, कुमारी देवी, चिंता देवी सहित सैंकड़ो लोगों ने अधिकारियों के न पहुंचने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और समय रहते कोटे का चयन नहीं किया गया तो बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button