abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरउत्तर प्रदेशचंदौली

मिशन शक्ति टीम की तत्परता से चार घंटे में सकुशल बरामद हुई  किशोरी, सकलडीहा पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर माता-पिता की सुपुर्दगी में सौंपा



सकलडीहा, (समाचार टुडे)। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना सकलडीहा की मिशन शक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए घर से कहीं चली गई 16 वर्षीय किशोरी को महज चार घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद किशोरी को उसके माता-पिता की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 11 अक्टूबर 2026 को कोतवाली क्षेत्र निवासी गप्पू (काल्पनिक नाम) ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री  के कहीं चले जाने के संबंध में थाना सकलडीहा में प्रार्थना पत्र दिया था। मामले की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष की तत्परता पर थाना सकलडीहा की मिशन शक्ति टीम सक्रिय हो गई और तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के अन्दर किशोरी को बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, किशोरी से पूछताछ के दौरान उसने अपने साथ किसी अपराध के घटित होने की बात नहीं बताई। इसके बाद उसे सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

इस कार्रवाई में मिशन शक्ति टीम की महिला मुख्य आरक्षी रीमा यादव एवं महिला आरक्षी नेहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।
इस बाबत थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि किशोरी के लापता होने की सूचना प्राप्त होने पर महिला शक्ति टीम द्वारा किशोरी को  बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button