abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबरआस्थाउत्तर प्रदेशउपलब्धिखुशखबरीचंदौली

थानाध्यक्ष की तत्परता से गुम हुई चार वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, माँ सहित परिवारजन थे परेशान,पुलिस के तत्परता एवं सहयोगात्मक रवैया की क्षेत्र में हो रही चर्चा ।



सकलडीहा। (समाचार टुडे) आम जनमानस की शिकायत एवं समस्याओं को लेकर पहले की अपेक्षा पुलिस विभाग के कार्यशैली में बेहतर सुधार देखने को मिल रहा है वहीं इसमें और चार-चांद लगाने का कार्य थानाध्यक्ष  भूपेंद्र निषाद द्वारा किया जा रहा है अपने निष्पक्ष कार्यशैली एवं मृदुलभाषी व्यवहार को लेकर  इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है हैं मंगलवार को घरेलू सामान खरीदने को लेकर सकलडीहा आई एक महिला की करीब चार वर्षीय पुत्री अचानक गुम हो गई। बालिका के लापता होने की सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद मय टीम लेकर बच्ची को खोजने में जुट गए वही चंद घंटे बाद ही  सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, रिंकी पत्नी अखिलेश यादव निवासी गोपालीपुर मंगलवार सुबह अपनी करीब चार वर्षीय पुत्री को लेकर घरेलू सामान खरीदने सकलडीहा बाजार आई थीं। इसी दौरान सुबह करीब 8:45 बजे अलीनगर तिराहे के पास से उनकी पुत्री अचानक कहीं गुम हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी बालिका का पता नहीं चलने पर उसकी मां परेशान हो गईतथा इसकी सूचना अपने पति सहित परिवार जनों को दी  बच्ची के गुम होने की सूचना आसपास के दुकानदारों में थानाध्यक्ष को फोन करके बताया जिस पर तुरंत तत्परता दिखाते हुए स्वयं मय टीम लेकर खोजबीन में जुट गए  साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर बालिका की लोकेशन का पता चला और करीब 9:56 बजे ज जल्सा रेस्टोरेंट के सामने स्थित कपड़े की दुकान के पास से उसे सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद बालिका की मां को मौके पर बुलाकर बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।  थानाध्यक्ष ने कहा कि आम जनमानस की सुरक्षा एवं समस्याओं का निस्तारण पुलिस की पहली प्राथमिकता है

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button