abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबरउत्तर प्रदेशखुशखबरीचंदौलीजानकारी

चंदौली की चारों विधानसभा सीटों के बूथों की सूची को निर्वाचन आयोग की मंजूरी
4 नवंबर को मिली स्वीकृति, जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसीलों और वेबसाइट पर निःशुल्क देख सकेंगे मतदाता


चंदौली। (समाचार टुडे)जनपद में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले की चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) के सम्भाजन प्रस्तावों एवं उनकी सूची को आयोग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही अब जनपद के मतदाता और आम नागरिक अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों की सूची आसानी से देख सकेंगे।

जनपद की चार विधानसभा सीटों में 380-मुगलसराय, 381-सकलडीहा, 382-सैयदराजा तथा 383-चकिया (अनुसूचित जाति) शामिल हैं। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची को निर्वाचन आयोग की ओर से 4 नवंबर 2026 को अनुमोदन प्रदान किया गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 25 के अंतर्गत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों के सम्भाजन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। आयोग की स्वीकृति मिलने के बाद अनुमोदित सूची को आम जनता के अवलोकन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों की अनुमोदित सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, जनपद की सभी तहसील कार्यालयों तथा चंदौली की आधिकारिक वेबसाइट chandauli.nic.in के DEO पोर्टल पर उपलब्ध है। कोई भी नागरिक इन स्थानों पर जाकर अथवा वेबसाइट के माध्यम से सूची निःशुल्क देख सकता है।

निर्वाचन विभाग की इस व्यवस्था से मतदाताओं को अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों की जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी। साथ ही आगामी निर्वाचन की तैयारियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और आमजन को मतदान संबंधी जानकारी सुलभ कराने में भी मदद मिलेगी।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button