
सकलडीहा (समाचार टूडे)। विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदेश स्तरीय आह्वान के तहत मंगलवार को तहसील सकलडीहा के 31 लेखपालों ने अतिरिक्त गावों का कार्य छोड़कर संबंधित अभिलेख तहसील में वापस जमा कर दिए। लेखपालों के इस कदम से तहसील प्रशासन में हलचल मच गई।
वही उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर लेखपालों द्वारा 2800 ग्रेड पे लागू करने, वाहन भत्ता देने, स्टेशनरी उपलब्ध कराने, अंतरमंडलीय स्थानांतरण पर रोक हटाने तथा डीपीसी के माध्यम से पदोन्नति तत्काल प्रभाव से लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर अतिरिक्त कार्यभार का बहिष्कार किया जा रहा है। कहा कि तहसील सकलडीहा में कुल 50 लेखपालों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। प्रदेश स्तरीय आह्वान के क्रम में मंगलवार को 31 लेखपालों ने अपने अतिरिक्त गाँव कार्यक्षेत्र का कार्यभार छोड़ दिया और संबंधित अभिलेख तहसील में वापस जमा कर दिए।
कहा कि लेखपाल लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर समाधान नहीं होने पर संगठन के निर्देशानुसार आगे भी आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। इस बाबत तहसीलदार अभिजीत सिंह ने कहा कि लेखपालों द्वारा अतिरिक्त कार्य क्षेत्र छोड़ने को लेकर कोई भी जानकारी नहीं प्राप्त है









