abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआदेशउत्तर प्रदेशकार्यवाईचंदौलीजानकारी

आगामी त्यौहारों को लेकर सकलडीहा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक संपन्न,
सौहार्द बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर।



शासन की गाइडलाइन से कराया गया अवगत, आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

सकलडीहा, चंदौली। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सकलडीहा कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सकलडीहा आकांक्षा सिंह ने की। इसमें पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न समुदायों के लोगों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों से लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि सभी त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाए जाएं। किसी भी आयोजन के दौरान कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा।

उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने कहा कि त्योहार हमारी सामाजिक एकता, परंपरा और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं। सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर त्योहार मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक संदेशों को प्रसारित करने से बचें। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या या विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें। त्योहारों में खलल डालने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र निषाद ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र में नियमित गश्त, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह या विवादित सूचना पर बिना पुष्टि के विश्वास न करें। यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि या शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास दिखाई देता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और क्षेत्र में आपसी सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button