abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआरोपउत्तर प्रदेशकार्यवाईचंदौलीजनता की शिकायत

खाद्य विभाग ने केक गोदाम पर की छापेमारी, सैंपल लिए
शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई, जांच के लिए भेजे गए नमूने



चंदौली। (समाचार टुडे) खाद्य विभाग की टीम ने शिकायत के आधार पर एक केक गोदाम पर छापेमारी कर जांच की। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके से केक एवं संबंधित खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए सुरक्षित किए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से प्राप्त शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। टीम ने गोदाम में रखे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच की तथा नियमानुसार सैंपल लिए।

उन्होंने बताया कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में भी हलचल रही। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

खाद्य अधिकारी ने बताया कि मिठाइयों में मिलावटी खोया, रंग और सरसों के तेल में मिलावट स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे बिना लाइसेंस के खाद्य सामग्री की बिक्री न करें, दुकान पर साफ-सफाई रखें और सामान पर एक्सपायरी डेट जरूर देखें।

अधिकारीयों ने आम लोगों से अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी मिलावट की आशंका हो तो विभाग के टोल फ्री नंबर पर शिकायत करें।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button