abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआरोपउत्तर प्रदेशकार्यवाईचंदौलीजानकारीपुलिस कार्यवाही

सकलडीहा व्यापार मण्डल अध्यक्ष पर मारपीट कराने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, केक खरीदने को लेकर हुआ था दोनों पक्षों में विवाद ।


सकलडीहा (समाचार टुडे) कोतवाली क्षेत्र के तेन्दुई निवासी अमित राय ने कस्बा सकलडीहा के व्यापार मंडल अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मारपीट  में उकसाने तथा तीन अन्य के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है वही कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है

शिकायतकर्ता अमित राय ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि  तीन दिन पहले बेटी के बर्थडे में राज केक एंड स्वीट कॉर्नर की दुकान से केक सहित अन्य सामान खरीद कर ले गया वही केक खराब होने पर दुकानदार को बताने के लिए दुकान पर आया तो दुकानदार द्वारा पैसा वापस कर दिया गया वह जैसे ही दुकान से वापस घर जा रहा था कि व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ के उकसाने पर कुछ व्यापारीयों ने उसके साथ मारपीट की तथा  जान से मारने की धमकी लगातार दे रहे है ।  पीड़ित द्वारा घटना को लेकर शिकायती पत्र दिया गया जिस पर पुलिस ने जांच करने के उपरांत 3 के खिलाफ राज चौरसिया, दिलीप उर्फ सोनू चौरसिया, तेजन चौरसिया पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है  इस बाबत थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button