abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआदेशआरोपकार्यवाईचंदौलीजनता की शिकायत

जल निकासी की समस्या बनी अधिकारियों के लिए चुनौती, बारिश में डूबे सरकारी कार्यालय  वैकल्पिक व्यवस्था से पानी निकासी की समस्या का समाधान ।


सकलडीहा, चंदौली।( समाचार टूडे) लगातार हो रही बारिश के बीच सकलडीहा क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हालात गंभीर हो गए हैं। बारिश का पानी कस्बे के कई हिस्सों में जमा होने के साथ ही अधिकतर सरकारी कार्यालयों के परिसर में भी भर गया है। जलभराव के कारण फरियादियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सरकारी कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।

तहसील, डायट परिसर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, कोतवाली, विकासखंड सहित अन्य सरकारी कार्यालयों के आसपास जलभराव की स्थिति बनने से कर्मचारियों और अधिकारियों को कार्यालय पहुंचने में दिक्कत हो रही है। फरियादी भी पानी के बीच कार्यालयों तक पहुंचने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने के कारण हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति उत्पन्न होती है।

व्यापारियों सहित स्थानीय लोगों का आरोप है कि पानी निकासी के लिए नाले पर भूमाफियाओं द्वारा पूरी तरह से अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है आज यह स्थिति यह है की हल्की बरसात में ही सकलडीहा में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है इसके बावजूद भी अधिकारी जल निकासी की कोई भी समुचित व्यवस्था समय रहते पूरी नहीं करते हैं जब स्थिति विकराल हो जाती है तो अधिकारी निकासी की समस्या को लेकर सुध लेते हैं

जलभराव के बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर पानी निकासी की व्यवस्था को लेकर कवायद शुरू की। उप जिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने कहा कि जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर जलभराव वाले स्थानों से पानी निकालने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

इस दौरान तहसीलदार अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, सहायक पंचायत अधिकारी बजरंगी पांडे, ग्राम प्रधान सहित अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे। अधिकारियों ने जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित स्थानों पर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button