
सकलडीहा। (समाचार टुडे) गुरुवार को संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने पूर्व में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान हसनपुर, तिरगांवा, नादी, सरैया, मारुफपुर सहित अन्य संवेदनशील गांवों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए क्षेत्र में 12 बाढ़ चौकियों को स्थापना की जाएगी । वही चौकियों पर आवश्यक संसाधन, नाव, राहत सामग्री तथा अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध रखने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी की जाएगी।
श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व में बाढ़ से प्रभावित रहे सभी गांवों की सूची तैयार कर एक्सेल प्लान के तर्ज पर कार्य किया जाए। इसमें प्रत्येक गांव की स्थिति, प्रभावित आबादी, संवेदनशील स्थान, उपलब्ध संसाधन, नाव एवं राहत व्यवस्था सहित आवश्यक जानकारी दर्ज की जाए, ताकि आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए तहसील प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी संभावित स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर नायक तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सहित राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे









