छेड़खानी और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, समाज में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- थानाध्यक्ष

चंदौली। (समाचार टुडे) कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी एवं हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त गणेश राम (22 वर्ष), पुत्र हरिदास राम, निवासी ग्राम खड़ेहरा, थाना सकलडीहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर 2026 की शाम करीब सात बजे शकुन्तला देवी, पत्नी नखड़ू पासवान, निवासी ग्राम जलालपुर, थाना सकलडीहा, बाजार से अपने घर जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गणेश राम ने उनके साथ छेड़खानी की। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने कथित रूप से उनका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।
घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर 21 सितंबर 2026 को थाना सकलडीहा में मु0अ0सं0 187/2026, धारा 75 एवं 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार 27 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम खड़ेहरा से वांछित अभियुक्त गणेश राम को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थाना अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि वांछित अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद उपनिरीक्षक दिनेश राम, प्रश्विन दूबे सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे









