abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
पुलिस कार्यवाहीसमस्यासमाज

पुलिस अधीक्षक ने जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं ,……. जनता से प्राप्त प्रत्येक प्रार्थनापत्रों के सम्बन्ध में स्वयं थानाप्रभारियों से वार्ता कर दिए निर्देश

जनता की समस्याओं को प्रथम प्राथमिकता के आधार पर करे निस्तारण

चन्दौली( प्राइम समाचार टुडे ) जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई किया। जिसमें अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों के आवेदन लेकर उन्हें न्यायोचित/गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवक्ता के साथ निस्तारित करना व न्याय दिलाना ही चन्दौली पुलिस की प्राथमिकता है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से गंभीरतापूर्वक सुना एवं संबंधित राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) थाना प्रभारी से स्वयं वार्ता कर आवेदक की शिकायत का निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई के दौरान आने वाले नागरिकों/आवेदकों/ फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए व प्रत्येक आवेदक की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनाकर उसका गुण दोष के आधार पर सकारात्मक कार्यवाही की जाए।

जनता दरबार के दौरान कुल 31 प्रार्थना पत्रों को पुलिस अधीक्षक ने निस्तारित करने का दिया निर्देश

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद-13, पारिवारिक विवाद-03, साइबर-01, अन्य विवाद-14 से सम्बन्धित कुल 31 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनके निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित भी किया गया।
गौरतलब हो की नवागत पुलिस अधीक्षक अपने मातहतो को निष्पक्ष कार्रवाई को लेकर कड़े निर्देश जारी करते नजर आ रहे हैं अब देखना यह है कि पुलिस अधीक्षक के आदेशों का उनके अधीनस्थों पर कितना प्रभाव पड़ता है या पुराने पैटर्न पर ही कार्य करते नजर आते हैं

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button