abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरउत्तर प्रदेशखुशखबरीसमस्यासमाजसेहत

बदलते मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को संक्रमण का खतरा, बदलते मौसम में रखें सेहत का खास ख्याल : सामुदायिक अधीक्षक बीके प्रसाद



सकलडीहा, (समाचार टुडे) चंदौली। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की बात कही उक्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य अधीक्षक बीके प्रसाद ने दी

सामुदायिक अधीक्षक बीके प्रसाद ने कहा कि बदलते मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार दें, साफ एवं उबला या शुद्ध पानी पिलाएं तथा बारिश में भीगने से बचाएं। यदि बच्चे को बुखार, खांसी, उल्टी, दस्त या सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाएं।

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर प्रसव पूर्व जांच (एएनसी), आयरन एवं कैल्शियम की दवाओं का नियमित सेवन करना चाहिए तथा पौष्टिक भोजन लेना चाहिए। किसी भी प्रकार की असामान्य परेशानी होने पर लापरवाही न करें और तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

बीके प्रसाद ने बताया कि बरसात के मौसम में आंखों के संक्रमण जैसे लाल होना, खुजली, जलन और पानी आना जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में आंखों को बार-बार हाथ से न छुएं, साफ पानी से धोएं, तौलिया या रूमाल साझा न करें और संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लें।
अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि बदलते मौसम में स्वच्छता अपनाएं, पर्याप्त पानी पिएं, संतुलित भोजन करें और आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाएं।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button