abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरउत्तर प्रदेशकार्यवाहीचंदौलीजनता की शिकायतजानकारीनिस्तारण

जनता दर्शन में एसडीएम ने सुनी फरियाद, फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर करें निस्तारित :  आकांक्षा सिंह



सकलडीहा, चंदौली। (समाचार टुडे) जनता दर्शन के दौरान उप जिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए तथा उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भूमि विवाद, नामांतरण, वरासत, पैमाइश तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों में अनावश्यक विलंब न किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और सभी अधिकारी नियमित रूप से अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान करें।

आकांक्षा सिंह ने कहा कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास बनाए रखना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही, उदासीनता या शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button