abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अपडेटअयोध्याउत्तर प्रदेशकैमूरखुशखबरीगाजीपुरगोंडागोरखपुरचंदौलीजानकारीबलरामपुरबहराइचबिहारमाँगवाराणसी

यूपी में पुलिस भर्ती के बाद आने वाली है बंपर वैकेंसी, 11 हजार से अधिक उम्मीदवारों की होगी नियुक्ति, जाने किस विभाग में निकलने वाली है वैकेंसी

ब्यूरो रिपोर्ट
यूपी में लेखपाल और क्लर्कियल ग्रेड के मिलाकर 9 हजार से अधिक पद खाली हैं। इसके अलावा नायाब तहसीलदार, कानून, तहसीलदार आदि के करीब 2 हजार पद विभागीय प्रमोशन से भरे जाएंगे।

चंदौली प्राइम समाचार टुडे उत्तर प्रदेश आरक्षी पुलिस परीक्षा के सकुशल संपन्न के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विभागों में बड़े पैमाने पर भर्तियां निकालने की तैयारी चल रही हैं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। सिपाही भर्ती लाने के बाद अब यूपी सरकार राजस्व विभाग में बहुत बड़े स्तर पर भर्तियां लाने वाली है। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में यूपी के अंदर राजस्व विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार के साथ-साथ क्लर्किल ग्रेड के सभी रिक्त पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक जैसे पदों पर प्रमोशन की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने को कहा गया है।

यूपी के राजस्व विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। इसका नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा।

सिपाही भर्ती लाने के बाद अब यूपी सरकार राजस्व विभाग में बहुत बड़े स्तर पर भर्तियां लाने वाली है। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में यूपी के अंदर राजस्व विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करेगी।
प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक जैसे पदों पर प्रमोशन की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने को कहा गया है।

जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
शुक्रवार को यूपी के सीएम ने राजस्व विभाग के काम-काज और मानव संसाधन की समीक्षा की। उनका सबसे अधिक जोर खाली पदों को भरने व नए पदों के सृजन पर रहा। जानकारी के मुताबिक, यूपी में लेखपाल के और क्लर्कियल ग्रेड के मिलाकर 9 हजार से अधिक पद खाली हैं। इसके अलावा नायाब तहसीलदार, कानून, तहसीलदार आदि के करीब 2 हजार पद विभागीय प्रमोशन से भरे जाएंगे।

इस विभाग के कामों का समय से होना जरूरी- सीएम
प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि यह विभाग सीधे तौर पर जनता से जुड़ा हुआ है। आय, जाति और निवास प्रमाणपत्रों से लेकर पैमाइश, नामांकन, घरौनी, खतौनी, सर्वे, पट्टा सहित ढेरों महत्वपूर्ण कार्यों का समय से होना बहुत जरूरी है। इसके लिए न केवल विभाग के रिक्त पदों पर नई नियुक्ति की आवश्यकता है, बल्कि जरूरत के मुताबिक नए पदों का सृजन किया जाए।

अधिकारियों को फील्ड वर्क के लिए मिले गाड़ी-सीएम
सीएम ने कहा कि इस विभाग के कर्मचारियों को आए दिन फील्ड विजिट करनी पड़ती है। ऐसे में लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को वाहन भत्ता दिया जाना चाहिए। नायब तहसीलदार को भी चार पहिया वाहन दिया जाए। साथ ही, जीपीएस से संबंधित कार्यों के बेहतर संचालन के लिए लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को नए टैबलेट भी उपलब्ध करवाए जाएं।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button