abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याकार्यवाहीकैमूरक्राइमगाजीपुरगोंडागोरखपुरचंदौलीदुखद समाचारबलरामपुरबहराइचबिहार

पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देख पति ने उठाया खौफनाक कदम, एक की मौत, दो गंभीर

ब्यूरो चीफ – आशीष त्रिपाठी

बहराइच प्राइम समाचार टुडे पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी होने पर पति ने खौफनाक कदम उठा लिया और पत्नी से मिलने आए उसके प्रेमी की गंडासे से काटकर निर्मम हत्या कर दी। पति के कलेजे को इतने से ही ठंडक नहीं मिली प्रेमी की हत्या के बाद उसने उसी गडांसे से हमला कर पत्नी को भी लहू लुहान कर दिया, मामले में पति पत्नी दोनो जख्मी हो गए जिनका इलाज चल रहा है। पूरा मामला बहराइच के कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम हरना हरौना गांव से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां घर अचानक पहुंचे पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ

आपत्तिजनक हालत में देख लिया जिससे आग बबूला होकर पति ने भांजे को बुलाकर पत्नी के प्रेमी को बांके से काटकर हत्या कर दिया। वहीं पत्नी को भी बांके से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान मामा भांजे और प्रेमी युवक के बीच हुए संघर्ष में पति भी घायल हो गया। मामले में घायल पति पत्नी का बहराइच में इलाज चल रहा है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button