abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआरोपउत्तर प्रदेशकार्यवाईक्राइमपुलिस कार्यवाही

हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल, दो पक्षों के बीच हुआ था खूनी संघर्ष



ब्यूरो चीफ- पुष्कर रस्तोगी
सकलडीहा (समाचार टुडे)। थाना सकलडीहा  ने हत्या के प्रयास के मामले में  एक माह से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, ग्राम रतनपुरा निवासी चिन्ता देवी पत्नी रामवचन ने थाना सकलडीहा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 17 जून 2026 की रात लगभग 10 बजे रास्ते के विवाद को लेकर शिवबचन, शिवकुमार उर्फ कुंवर, शियाराम तथा रोहित (सभी निवासी ग्राम रतनपुरा) ने एक राय होकर लाठी-डंडों एवं लोहे की रॉड से उन पर तथा उनके पुत्र कमलेश पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
प्रार्थिनी की तहरीर के आधार पर थाना सकलडीहा में मु0अ0सं0 130/2026 के तहत धारा 109(1), 115(2) एवं 333 भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद 22 जुलाई 2026 की शाम करीब 6:15 बजे वांछित अभियुक्त शिवबचन पुत्र स्वर्गीय गनेश (लगभग 50 वर्ष) निवासी ग्राम रतनपुरा को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार गौड़, कांस्टेबल अभिमन्यु प्रताप सिंह तथा कांस्टेबल सुधाकर पाण्डेय शामिल रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button