abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअयोध्याआरोपआवाजउठा - पटकउत्तर प्रदेशकार्यवाहीकैमूरगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौलीजनता की शिकायत

पूर्व सांसद के पैर छूना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, विभाग ने की कार्रवाई, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का असर।

ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी
गोंण्डा प्राइम समाचार टुडे । वर्दी आम जनमानस की सेवा एवं देश की सेवा करने के लिए दी जाती है लेकिन जब कोई इस वर्दी की अहमियत को भूलकर नेताओं के जी हजूरी में लग जाता है तो पूरा विभाग शर्मसार नजर आता है कुछ ऐसा ही हुआ

कार्यक्रम के दौरान बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ एक थाना प्रभारी का पैर छूने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वीडियो की वजह से पुलिस पर भी कई सवालिया निशान खड़े हुए थे। दरअसल बीती 25 अक्टूबर को

बृजभूषण सिंह पूर्व विधायक गजाधर सिंह की तेरहवीं के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद डीह थाना प्रभारी ने बृजभूषण सिंह के पैर छुए थे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बृजभूषण शरण सिंह के पैर छूने के मामले में रविवार को डीह थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह को हटा दिया गया है। उन्हें अपराध शाखा में तैनात किया गया है। बृजभूषण शरण सिंह और थाना इंचार्ज का

ये वीडियो कार्यक्रम से फेसबुक पर लाइव जा रहे एक शख्स के कैमरे में कैद हो गया था। जिसमें थाना प्रभारी पुलिस की वर्दी में भी नजर आ रहे थे।तो वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने बताया था कि उनके संज्ञान में वीडियो आया है। पुलिस अधीक्षक यह भी बताया था कि इस मामले को जांच के लिए सलोन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार को सौंपा गया है। उन्हें इस केस को लेकर कार्रवाई और जांच सौंपी गई थी। जांच के बाद थाना प्रभारी अनिल सिंह को हटा दिया गया।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button