abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याआवाजआस्थाईमानदारीउत्तर प्रदेशगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

बीएसएफ जवान का शव घर पहुंचते ही उमड़ा जनसैलाब अमर रहे के नारे से गुजा शहीद का काफिला

ब्यूरो रिपोर्ट
सकलडीहा प्राइम समाचारटुडे टेकापुर गांव निवासी 50 वर्षीय बीएसएफ जवान राजेन्द्र राम की रविवार को सुबह राजस्थान जैसलमेर से त्रिपुरा जाते समय टे्रन में अचानक तबीयत खराब होने पर निधन होगया है। इसकी जानकारी होने पर

परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार को देर शाम जवान का शव घर पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड उमड़ पड़ा। बलुआ घाट जवान का गार्ड आफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया। केातवाली क्षेत्र के टेकापुर गांव निवासी स्व. कुब्बा राम के दो पुत्र राजेन्द्र राम और रविन्द्र राम है। राजेन्द्र राम बीएसएफ के 154 बटालियन

राजस्थान जैसलमेर में तैनात थे। राजेन्द्र राम के तीन पुत्र अभयकांत,शशीकांत और श्रीकांत है। शशीकांत भी बीएसएफ का जवान है। शनिवार को राजेन्द्र राम देर शाम जैसलमेर से अपने बटालियन के साथ त्रिपुरा के लिये टे्न से जा रहे थे। अचानक तबीयत खराब होने पर उनका निधन होगया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को शव घर पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ा। भारत

माता की जय बंदे मातरम का नारा लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में नौजवान व ग्रामीण अंतिम यात्रा में शामिल हुए। बलुआ घाट पर गार्ड ऑफ आनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पत्नी शांति देवी पुत्री अमृता सहित बेटों का रोते रोते बुरा हाल है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button