abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अपडेटअयोध्याउत्तर प्रदेशउपलब्धिकैमूरगाजीपुरगोंडागोरखपुरचंदौलीजानकारी

शासन के विभिन्न विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की होगी प्रतिबद्धता – नवागत बीडीयो

रिपोर्टिंग बाई – अनिल सेठ

चंदौलीसकलडीहा प्राइम समाचार टुडे सोमवार को सकलडीहा ब्लॉक परिसर में खण्ड विकास अधिकारी के पद पर नवागत बीडीओ विजय कुमार सिंह ने कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। वहीं अन्य अधिकारियों की तरह उन्होंने शासन के विभिन्न विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई। जानकारी के अनुसार विजय कुमार गाजीपुर जनपद के

करंडा क्षेत्र के नौदर गांव के मूलनिवासी है 1997 बैच के अधिकारी नवागत बीडीओ विजय कुमार सिंह ने कहा कि शासन की संचालित योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू करना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। उन्होंने बताया कि मनरेगा, मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री आवास सहित गांवों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं उनके अनुसार, पात्र और जरूरतमंद लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का भी आश्वासन दिया। विजय कुमार ने कहा कि अगर कहीं भी मानक विहीन कार्य होता है, तो इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह को ज्वाइंट बीडीओ के पद पर बने रहने की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, एपीओ अभिनव पाण्डेय, ग्राम पंचायत अधिकारी पवन दुबे, संदीप गौतम, प्रिया मौर्या, संजय यादव, महेंद्र यादव, राम सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button