संपूर्ण समाधान दिवस में लापरवाही की हद, फरियादियों की समस्याओं को लेकर अधिकारी उदासीन, समाधान दिवस से नदारद अधिकारियों का कटेगा वेतन – एडीएम

ब्यूरो चीफ- पुष्कर रस्तोगी
सकलडीहा। (समाचार टुडे) शनिवार को अपर जिला अधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया इस दौरान बड़े पैमाने पर अधिकारी एवं कर्मचारी निदारद रहे आयोजित तहसील दिवस में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुये तत्काल कार्रवाई हेतु एसडीएम को आख्या प्रेषित करने की बात कही है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि तहसील दिवस में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एडीएम राजेश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए तहसील दिवस में सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने की कार्रवाई भी की जाएगी। जिसके लिये एसडीएम को कार्यवाई हेतु आख्या प्रेषित करने को लेकर निर्देशित किया साथ ही भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा मिलने पर और कठोर कार्रवाई की बात कही।









