abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
निस्तारण

  चुनावी व्यस्तता के बाद भी  एसपी ने सुनी फरियाद


जन सुनवाई के दौरान प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण का किया गया प्रयास

अन्य विभागों से सम्बंधित प्रकरणों में सम्बंधित विभाग से समन्वय कर शीघ्र ही किया जाएगा निस्तारण


चन्दौली : (प्राइम समाचार टुडे) अक्सर चुनावी कार्य का बहाना बनाकर अधिकारी फरयादियों का कार्य करने एवं अपने कार्यालय में रहकर फरयादियों की समस्या सुनने में लापरवाही करते हैं वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा चुनावी व्यस्तता के बावजूद प्रतिदिन आम जनमानस की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई कर रहे हैं जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार, सहित समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना । जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का प्रयास किया गया। अन्य विभागों से सम्बंधित प्रकरणों में सम्बंधित विभाग से समन्वय कर शीघ्र ही निस्तारण किया जाएगा।



पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो। साथ ही सभी को यह भी निर्देश दिये गये कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।


Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button