नवागत एसडीएम आकांक्षा सिंह ने कार्यभार किया ग्रहण ,
शासन की योजनाएं एवं फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण होगी पहली प्राथमिकता- आकांक्षा सिंह

ब्यूरो चीफ- पुष्कर रस्तोगी
सकलडीहा। (समाचार टुडे) तहसील सकलडीहा में नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) आकांक्षा सिंह ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने तहसील परिसर का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने अभिलेखागार रिकॉर्डरूम न्यायालय पूर्ति निरीक्षक कार्यालयरजिस्ट्री दफ्तरसहितविभिन्न कार्यालय का निरीक्षण किया निरीक्षण के उपरान्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों संग बैठक की बैठक कै दौरान विभाग से संबंधित विभिन्न पटल एवं कार्यों की समीक्षा एवं जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए बताते चले कि एसडीएम आकांक्षा सिंह वर्ष 2020 बैच की पीसीएस अधिकारी है ये मूल रूप से जौनपुर के केराकत की रहने वाली है इनकी पहली तैनाती वाराणसी जनपद में हुई, जहाँ उन्होंने लगभग 11 माह तक उप जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उनका स्थानांतरण प्रयागराज हुआ, जहाँ उन्होंने लगभग दो वर्षों तक एसडीएम के रूप में कार्य किया। प्रयागराज में तैनाती के दौरान उन्होंने अवैध प्लॉटिंग, भूमाफियाओं तथा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया। उनके नेतृत्व में कई मामलों में सख्त कार्रवाई की गई ।
अपने बातचीत में एसडीएम आकांक्षा सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। श्री सिंह ने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों, भूमि विवादों तथा अन्य लंबित प्रकरणों का निष्पक्ष एवं शीघ्र समाधान किया जाएगा, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन आम जनता के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह रहेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। साथ ही भ्रष्टाचार एवं लापरवाही की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी।
कार्यभार ग्रहण के दौरान पर नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार शुक्ला, पूर्ति निरीक्षक अधिकारी ममता सिंह, स्टोनो प्रशान्त कुमार, कानूनगो, लेखपाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।









