abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
आदेशकार्यवाहीगाजीपुरचंदौलीजनता की शिकायतजानकारीतहसील दिवसनिस्तारण

जनता की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समुचित निस्तारण हो सुनिश्चित -जिलाधिकारी

तहसील सकलडीहा में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस


चंदौली सकलडीहा (समाचार टुडे) सरकार के मंशानुरूप जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिले के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उसी क्रम में शनिवार को
जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में सकलडीहा तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 195 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मौके पर 16 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कराया गया तथा 6 पर पुलिस और राजस्व की टीम गठित कर निस्तारण हेतु भेजा गया। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिया कहा निस्तारण के समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय तथा सभी लाभार्थी परक योजनाएं जैसे-वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, निराश्रित पेंशन योजना से लाभान्वित करने, निर्विवाद वरासत सहित अन्य मामले कोे तत्काल सुलझाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने बताया कि  साथ ही शेष जो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय सीमा में करने को संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है । उन्होंने बताया कि अधिकांश शिकायतें भूमि, सिंचाई विभाग , विद्युत विभाग एवं पुलिस संबंधित मामले की रही है जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आए हुए प्रत्येक व्यक्तियों की समस्याओं को सुने एवं उनका निस्तारण करें । उन्होंने बताया कि सभी शिकायतों को दूर करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित है, इसके तहत विभाग को उसे समय सीमा के अंदर समस्या का समाधान करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आई जी आर एस के माध्यम से सभी शिकायतों की ट्रैकिंग की जाती है। उन्होंने बताया कि पहले की अपेक्षा समस्याओं को अत्यधिक निस्तारित किया जा रहा है। उसके बावजूद भी संबंधित विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों को समस्या का निदान करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया वर्तमान समय में धान की खेती के लिए किसानों द्वारा पानी सहित अन्य समस्या बताई गई।जिसको प्राथमिकता पर रखते हुवे संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी दशा खेती के लिए किसानों को पानी,बिजली और खाद की समस्या नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान पीडी डीआरडीए बी बी सिंह, उप जिलाधिकारी आकांक्षा सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार,जिला पंचायती राज अधिकारी अविनाश कुमार, तहसीलदार अनुराग सिंह नायब तहसीलदार,खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button