abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
उपलब्धिखुशखबरीटेक्नोलॉजीसरकारी योजना

देवेंद्र प्रा०आईटीआई कॉलेज में टैबलेट पाकर विद्यार्थियों के खिल उठे चेहरे

ब्यूरो रिपोर्ट

चंदौली प्राइम समाचार टुडे : देवेंद्र प्रा० आईटीआई कॉलेज आवाजापुर में सरस्वती विवेकानंद सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत अध्यनरत प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट का वितरण किया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा छात्र छात्राओं में टैबलेट का वितरण कर भविष्य में अग्रसर के लिए प्रेरित किया गया

कार्यक्रम में मौजूद देवेंद्र प्रा०आईटीआई कॉलेज महेशी आवाजापुर के प्रबंधक महेश वर्मा ने कहा कि आज के तकनीकी युग में छात्र छात्राओं के कैरियर के विकास में टेबलेट काफी अहम भूमिका निभाएगा सरकार युवाओं को आधुनिक तकनीकी से लैस कर उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है इस टेबलेट के जरिए युवा विश्व समुदाय के साथ जुड़कर अपने विषय से संबंधित सामग्री को एकत्र करके प्रतिस्पर्धा की परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकते हैं ।

विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरामन जी वैद्य ने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर अपने तकनीकी शिक्षा को लेकर अलग पहचान बना चुका है ऐसे में युवाओं को तकनीकी शिक्षा का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है

जिसमें टैबलेट के माध्यम से अपने कैरियर में सफलता हासिल करने को लेकर यह कार्यक्रम सहयोग प्रदान करेगा इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सुजीत यादव अभिषेक कुमार पासवान,करण कुमार मौर्य, सपना मौर्या, राजन कुमार सिंह, पवन यादव, पंकज कुमार, अविनाश सिंह यादव ,अर्जुन कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button