abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
जागरुकताविभागीय समीक्षासख्तीसमस्या

संचारी रोग के प्रभावी रोकथाम को लेकर नियमित रखें साफ सफाई

संबंधित अभियान में शिथिलता पर होगी कड़ी कार्रवाई– बीडीओ

सकलडीहा ( प्राइम समाचार टुडे )शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत ने संचारी रोग के रोकथाम को लेकर सचिवों ,पंचायत सहायकों एवं सफाई कर्मियों के साथ बैठक की बैठक के दौरान संचारी रोग के प्रभावी रोकथाम एवं ग्राम पंचायत स्तर पर नालियों की सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि बरसात के मौसम में संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है

जिसको ध्यान में रखते हुए गांव में विशेष रूप से संचारी रोग के रोकथाम को लेकर नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जल स्थान पर पानी की निकासी एवं नालियों की नियमित सफाई की जाए तथा समय-समय पर नालियों में एंटी लारवा का छिड़काव और घास-पात की सफाई की जाए तथा सभी सचिव अपने कार्य क्षेत्र की निगरानी और पंचायत सहायक अपने-अपने ग्राम पंचायत की समस्याओं को लेकर तत्परता दिखाएं तथा किए गए कार्यों को प्रतिदिन ग्रुप में जानकारी साझा करते हुए कार्यालय स्तर पर भी जानकारी देते रहें बताते चले की संचारी रोग के रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव मोड में दिखाई दे रहा है वही ग्राम पंचायत स्तर पर आवश्यक कदम उठाने को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं संचारी रोग रोकथाम को लेकर 1 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक अभियान चलाकर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के कार्य को लेकर निर्देश दिए गए हैं इसमें किसी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही इस मौके पर सचिव पवन दुबे, संजय यादव ,गणेश अहीर ,संजय यादव ,राजेश्वर पाल ,शशिकांत भारती कुमार , गौतम ,महेंद्र यादव , सहित पंचायत सहायक मौजूद रहे

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button