abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
क्राइमदुखद समाचारपुलिस कार्यवाही

03 टीमों सहित फोरेंसिक टीम करेगी निर्जला के हत्या का पर्दाफाश

चन्दौली (प्राइम समाचार टुडे ) थाना नौगढ़ विनायकपुर निवासिनी मृतका का सुबह मृत अवस्था में शव बरामद हुआ परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर किया है घटना की जानकारी पर थाना क्षेत्र सहित जिले के आला कमान अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दिए मिली जानकारी के अनुसार थाना नौगढ़ विनायकपुर का प्रातः मृतका निर्जला (12 वर्ष) पुत्री राम निहोर प्रसाद अपनी दो सहेलियों के साथ विगत रात अपने गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गयी थी। आज प्रातः शादी समारोह से कुछ दूरी पर निर्जला (12 वर्ष) का शव बरामद हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी नौगढ़ द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मामले के पर्दाफाश को लेकर पुलिस ने व फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी तथा। परिजनों की तहरीर के आधार पर मु.अ.स. 64/2024 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात के पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के त्वरित अनावरण को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने 03 टीमों का गठन किया गया है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button