abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीदुखद समाचारपुलिस कार्यवाहीप्रदर्शनमाँगलापरवाहीविरोधश्रद्धांजलि सभासख्तीसमस्यासमाज

मृतक ट्रेनी डाक्टर की घटना को लेकर चिकित्सकों काली पट्टी बांध जताया विरोध

ब्यूरो रिपोर्ट

सकलडीहा कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है. इन सबके बीच सीबीआई की जांच भी जारी है.

इस दुखद घटना को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा अधीक्षक संजय यादव के नेतृत्व में चिकित्सकों ने 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही घटना के विरोध में काली पट्टी बाँध कार्य से विरत रहे तथा घटना की भर्त्सना करते हुए निष्पक्ष जांच की माँग की ज्ञात हो कि ट्रेनी डाक्टर के मामले को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है वही मामले की गंभीरता देखते हुए मामला केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) के हाथों सौंप दिया गया है सूत्रों ने बताया कि अब तक उन्होंने पीड़िता के तीन साथी डॉक्टरों से पूछताछ की है. इन डॉक्टरों से इस आधार पर पूछताछ की गई कि जिस रात अपराध हुआ, उस रात के बारे में उन्हें क्या पता है. इसके अलावा साथी डॉक्टरों ने यह भी पूछा गया कि जब उन्होंने पीड़िता डॉक्टर के साथ डिनर किया, तो क्या हुआ? सभी के बयानों को सीबीआई ने दर्ज कर लिया है. सीबीआई ने यह भी पूछा कि उस रात पीड़िता को आखिरी बार किसने देखा था?

CBI ने डॉक्टरों से दागे सवाल

उस रात पीड़िता के साथ डिनर के दौरान क्या हुआ, आखिरी बार किसने देखा, कहां थे प्रिंसिपल संदीप घोष? केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप और हत्या के मामले में अब तक उन्होंने पीड़िता के तीन साथी डॉक्टरों से पूछताछ की है. उनसे इस आधार पर पूछताछ की गई कि वे उस रात के बारे में क्या जानते हैं जब अपराध हुआ था.घटना की घोर निंदा करते हुए सामुदायिक अधीक्षक डॉक्टर संजय यादव ने कहा कि चिकित्सक दूसरे की जिंदगी बचाने को लेकर हमेशा तत्पर रहता है इस तरह की घटना पूरे देश के लिए शर्मनाक हैमामले की निष्पक्ष जांच हो तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो

महिला डॉक्टर के माता-पिता को मिला था धन का प्रस्ताव, मृतका के पिता बोले- हमें पैसे नहीं, न्याय चाहिए

मृतका के माता-पिता ने शुक्रवार को कहा है कि उन्हें मुआवजे के तौर पर दस लाख रुपये की पेशकश की गई थी। माता-पिता ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि उन्हें संदेह है कि इस कांड में उनकी बेटी के कुछ सहकर्मी भी शामिल हैं। मृतका के माता-पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम कभी पैसे नहीं लेंगे हमें न्याय चाहिए इस मौके पर सामुदायिक अधीक्षक संजय यादव, चिकित्सक बीके प्रसाद सहित समस्त चिकित्सक उपस्थित रहे

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button