abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
क्राइमपुलिस कार्यवाहीसख्ती

चकिया पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा 49.200 कि0ग्रा0 अवैध गांजा के साथ पाँच अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार अवैध गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख

ब्यूरो रिपोर्ट

चन्दौली चकिया प्राइम समाचार टुडे: थानाध्यक्ष चकिया अतुल कुमार मय हमराह व स्वाट/सर्विलांस टीम प्रभारी हरिनारायण पटेल मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्तों द्वारा 02 स्कोर्पियों में ले जा रहे 49.200 किग्रा0 अवैध गांजा बरामद किया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वाट/सर्विलांस टीम प्रभारी हरिनारायण पटेल मय हमराह को मुखबिर से सूचना मिली कि जनपद मिर्जापुर की तरफ से 02 वाहन आ रहे है जिसमे कोई सदिंग्ध वस्तु होने की सम्भावना है। उपरोक्त सूचना पर मौजूदा पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी करके ग्राम शिकारगंज स्थित राजा साहब के पोखरे के पास से दो स्कार्पियो वाहन से

कुल 48 बण्डल अवैध गांजा (कुल वजन 49.200 कि0ग्रा0) के साथ 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की
पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी संगठित गिरोह के सदस्य है उन लोगों द्वारा बराबर-बराबर पैसा लगाकर राऊरकेला उडीसा(राऊरकेला में एक व्यक्ति लाकर हम लोगो को एक निर्जन स्थान पर देता है)

से भारी मात्रा में गांजा खरीदकर अपने-अपने घर लाते है। जिसे उन लोगों द्वारा अपने वाहनो मे बाक्स बनवाकर , गेट व डिग्गी मे रखकर उसे छिपाकर बिहार ले जाते है और उसे पुडिया बनाकर ऊंचे दामो पर आस-पास के बाजारों मे बेचते एवं बेचवाते है और जो फायदा होता है उसको वे लोग आपस मे बराबर-बराबर बाँट लेते है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.वैलिस्टर सिंह पुत्र सुदर्शन सिंह निवासी मोहनिया थाना मोहनिया जनपद कैमूर भभुआ बिहार
2.रोहित कुमार सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी धनैछा थाना दुर्गावती जनपद कैमूर भभुआ
3.मयंक कुमार सिंह पुत्र अछैवर सिंह निवासी धनैछा थाना दुर्गावती जनपद कैमूर भभुआ बिहार
4.विवेक किरकेटा पुत्र बिरसा किरकेटा निवासी तरगा थाना बासजोर जनपद सिमडेगा झारखण्ड
5.प्रह्लाद कुमार पुत्र स्व. दयाशंकर राम निवासी कुर्रा थाना मोहनिया जनपद कैमूर भभुआ बिहार

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button