abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
क्राइमपुलिस कार्यवाहीसख्तीसफलता

जान जोखिम में डाल धानापुर व सकलडीहा की संयुक्त पुलिस टीम ने स्कार्पियों संग 2 शातिर असलहा तस्करों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट

01 अवैध पिस्टल व 04 जिन्दा कारतूस नाजायज व 01 डीबीबीएल गन 12 बोर व 02 कारतूस 12 बोर व एक वाहन बरामद

चंदौली (प्राइम समाचार टुडे) पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में अपराध के रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई को लेकर लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं कोतवाली सकलडीहा अंतर्गत धरहरा पुलिया के समीप 100 की स्पीड में आ रही स्कार्पियो का धानापुर पुलिस पूरी तरह से फिल्मी स्टाइल में पीछा कर रही थी वहीं पहले से तैनात सकलडीहा कोतवाल अपने दलबल के साथ भाग रहे असलहा तस्कर को गिरफ्तार को तैयार थे भाग रहे असलहा तस्कर ने सामने पुलिस की गाड़ी देखी तो गाड़ी खड़ा कर गाड़ी में रखा असलहा नहर में फेंकते हुए फिल्मी स्टाइल में अपने आप को सिलेंडर कर दिया यह दृश्य पूरी तरह से फिल्मी स्टाइल में दिख रहा था कुछ लोगों ने तो भागती हुई स्कॉर्पिओ और पीछा करती हुई पुलिस की गाड़ी को देखकर अंदाजा लगाया की कही फिल्म की शूटिंग तो नहीं हो रही है लेकिन यह कहानी पूरी तरह से ओरिजिनल थी आखिर जान जोखिम में डाल पुलिस जाबाजों ने असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाल धानापुर प्रशान्त कुमार सिंह उ0नि0 रमेश यादव को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध असलहों के साथ सफेद रंग की स्कार्पियों से बिरना तिराहा के रास्ते आ रहे हैं, इस सूचना पर पुलिस टीम जैसे ही पहुंची तो आ रही सफेद स्कार्पियों को रोकने का प्रयास किया गया परन्तु स्कार्पियों को रोकने के बजाय ग्राम बूढ़ेपुर गांव की तरफ से भागने लगे और लिंक मार्ग से थाना सकलडीहा क्षेत्र के धरहरा में प्रवेश कर नहर मार्ग से भागने लगे सूचना पर थानाध्यक्ष सकलडीहा को स्कार्पियों को थाना धानापुर व थाना सकलडीहा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर के रोक लिया गया तथा स्कार्पियों वाहन में बैठे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किये गए अभियुक्त की पहचान- 1.राजकुमार यादव उर्फ मुट्टुन यादव पुत्र स्व0 रामकृत यादव निवासी ग्राम बम्भनियांव रायपुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली उम्र करीब 57 वर्ष व 2.अरविन्द यादव पुत्र स्व0 हरि यादव निवासी ग्राम नरौली थाना धानापुर जनपद चन्दौली उम्र करीब 42 वर्ष के रुप में हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना धानापुर पर मु.अ.सं. 0111/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई पुलिस के पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया लाईसेंसी शस्त्र की आड़ में हम लोग एक अवैध असलहा व कुछ कारतूस लिए थे, जिसके कारण हम पुलिस को देख कर भाग रहे थे। हम लोगो द्वारा अवैध पिस्टल व कुछ कारतूस को पीछे नहर में फेक गया है
. गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली संयुक्त पुलिस टीम- थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह थाना धानापुर जनपद चन्दौली
2. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली
3. उ0नि0 रमेश यादव थाना धानापुर जनपद चन्दौली
4. का0 आशीष कुमार थाना धानापुर जनपद चन्दौली
5. का0 सर्वेश कुमार थाना धानापुर जनपद चन्दौली
6. का0 प्रश्विन थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली
7. का0 रणविजय थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button