abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
पर्यावरणमाँग

कटे वृक्षों की याद में वृक्षारोपण की फरियाद में सामाजिक संस्था ‘पिता’ ने निकाली पदयात्रा

रिपोर्टिंग बाई- कृष्ण मोहन गुप्ता

पीडीडीयू/चंदौली। (प्राइम समाचार टुडे) नगर समाजिक संस्था पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से है जहां सामाजिक संस्था ‘पिता’ पब्लिक इंटरेस्ट थिंकर्स असेंबली द्वारा आज नगर के लाल बहादुर शास्त्री पार्क से एक पदयात्रा पड़ाव तक निकाली गई जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगो को जागरूक करना और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना पेड़ो की देख भाल और समय से रख रखाव करना था। संस्था के अध्यक्ष सतनाम सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जो मुगलसराय से पड़ाव तक रोड निर्माण के दौरान वृक्ष काटे गए हैं उन वृक्षों की याद में आज यह पदयात्रा निकली गई है। साथ ही जितने वृक्ष काटे गए है हम सरकार से मांग करते हैं कि कहीं उचित स्थान पर उससे दोगुना वृक्ष लगाया जाए और उनका रखरखाव किया जाए वहीं काटे गए वृक्षों की याद में संस्थान ने आज पड़ाव स्थित गंगा नदी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सतनाम सिंह ,रीना सिंह , चंद्रशेखर यादव, सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य, शहर के नागरिक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button