abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
कार्यवाहीसख्ती

जीआरपी ने रुपयों से भरे बैग के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

रिपोर्टिंग बाई- कृष्ण मोहन गुप्ता

जीआरपी ने युवक के पास से 27,50,000 रुपए नकद किया गिरफ्तार , युवक रुपए लेकर कोलकाता जा रहा था

चंदौली। पीडीडीयू जंक्शन ( प्राइम समाचार टुडे ) जंक्शन स्थित जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन से एक युवक के पास से 27 लाख 50 हजार रूपए बरामद किए है। युवक रुपयों को लेकर कोलकाता किसी को देने जा रहा था इसी दौरान ग्रस्त टीम के हत्थे चढ़ गया । जीआरपी पुलिस उपाधीक्षक वाराणसी ने बताया कि पकड़ा गया युवक बरामद रुपयों के बारे में कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया हैं। बरामद रुपयों के बारे में आयकर विभाग को सूचना देकर आवश्यक कानूनी कारवाई की जा रही हैं। पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी श्यामजीत पर्मिला सिंह ने बताया कि जीआरपी थाना प्रभारी सुरेश कुमार सिंह, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी प्रदीप रावत के नेतृत्व में एसआई स्वतंत्र सिंह, संयुक्त टीम के सोमवार को प्लेटफार्म पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्यां एक पर एक युवक संदिग्ध हाल में खड़ा दिखाई दिया । टीम ने पास जाकर जब युवक से पूछताछ की तो वह कुछ सही जवाब नहीं दे पाया । शक के आधार पर जब युवक के पास मौजूद पिट्टू बैग को तलाशी ली गई तो उसमें से नोटों की गड्डी बरामद हुई। इसके बाद टीम उसे जीआरपी थाने ले आई। जहां पूछताछ के दौरान उसकी पहचान गोपीगंज निवासी गौरव सेठ के रूप में हुई। जीआरपी ने रुपयों के बाबत युवक से कागजात मांगे लेकिन वह कुछ भी नही दिखा पाया। युवक के पास से 27 लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए । पुलिस ने आयकर विभाग को इसकी सूचना दी और आगे की कारवाई ने जुट गई है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि रूपए पकड़े गए युवक के मालिक के ही हैं।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button