abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटआदेशआरोपउत्तर प्रदेशकार्यवाहीगाजीपुरचंदौलीजानकारी

गैस के कालाबाजारी पर होगी जेल, एस पी के निर्देश पर समस्त थानों द्वारा गैस एजेंसी संचालकों के साथ आयोजित की गई बैठक

ब्यूरो रिपोर्ट

चंदौली – (प्राइम समाचार टुडे )पुलिस अधीक्षक चन्दौली,आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में संचालित गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में गैस सिलेंडर की आपूर्ति, वितरण व्यवस्था तथा सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया गया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति निर्धारित दरों एवं नियमों के अनुसार ही की जाए तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा अनियमितता न होने पाए। साथ ही गैस सिलेंडर के सुरक्षित भंडारण, परिवहन एवं वितरण के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की अफवाह फैलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें तथा उपभोक्ताओं को सही एवं सत्य जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे आमजन में किसी प्रकार की भ्रांति न फैले।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button