abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अजब- गजबअनोखी खबरअपडेटअयोध्या

टीन के डिब्बे में लाखों की अवैध अग्रेंजी शराब बरामद, सफेद फॉर्च्यूनर गाड़ी से साथ-साथ लोकशन देने 05 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार।

ब्यूरो चीफ- पुष्कर रस्तोगी

चन्दौली (समाचार टूडे)  जनपद मे अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान अभियान चलाया जा रहा है।
थाना पुलिस एवं स्वाट/ सर्विलान्स के साथ टीम गठीत कर टीमों द्वारा लगातार चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की तलाशी तथा संभावित स्थानों पर सघन निगरानी की जा रही है।
पुलिस टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। “नशे के सौदागरों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ का रुख अपनाते हुए नशे के कारोबार के नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर NH-02 हाइवे पर स्थित ग्राम जेठमलपुर व सम्राट होटल के पास से चेकिंग के दौरान एक फॉर्च्यूनर गाड़ी व एक ट्रक आइसर ट्रक नं0 (GJ 14Z 5585) से 167 टीन के डिब्बे में अंग्रेजी शराब की कुल 2224.44 लीटर अवैध शराब बरामद कर 05 शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया ।
थाना सैयदराजा पुलिस टीम व प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव व सर्विलान्स टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर NH-02 हाइवे पर स्थित ग्राम जेठमलपुर तिराहा सम्राट होटल के पास के पास से चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान लगभग 07-10 मिनट के बाद एक सफेद फॉर्च्यूनर गाडी आते दिखायी दी, तथा उसके पीछे एक ट्रक आइसर ट्रक नं0 (GJ 14Z 5585) दिखाई दिया। चेकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा फॉर्च्यूनर गाडी व ट्रक को रोक लिया गया फॉर्च्यूनर गाडी में 04 लोग सवार मिले तथा पिछे चेक करने पर पोटास लिखे हुए 04 टीन के डिब्बे में लकडी के बुरादे में अंग्रेजी की छोटी प्लास्टिक की बोतल 180 एमएल व बडी बोतल शीशी की 750 एम एल की शराब की बोतल भरी मिली। तथा ट्रक को चेक करने पर पोटास लिखे हुए 163 टीन के कुल डिब्बो में लकडी के बुरादे में अंग्रेजी की छोटी प्लास्टिक की बोतल 180 एमएल व बडी बोतल शीशी की 750 एम एल की शराब की बोतल भरी मिली।

पुलिस के पूछताछ में अभियुक्त देवेन्द्र राठी और सुमित ने बताया कि वे चण्डीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया से शराब लोड करवाते हैं। पकड़े जाने से बचने के लिए उन्होंने टीन के डिब्बों पर ‘पोटाश’ (Potash) लिखकर कोडिंग कर रखी थी और बोतलों को लकड़ी के बुरादे के बीच छिपाया था। फॉर्च्यूनर गाड़ी का इस्तेमाल ट्रक को ‘पास’ कराने (रास्ता साफ देखने) के लिए किया जा रहा था। यह खेप बिहार के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर पहुँचाई जानी थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों
संदीप कुमार पुत्र रामेहर (निवासी: रोहतक, हरियाणा) – फॉर्च्यूनर चालक। सुमित सिंह पुत्र रणधीर सिंह (निवासी: पानीपत, हरियाणा)।
साजन राठौर पुत्र भंवर लाल (निवासी: नीमच, मध्य प्रदेश)।
देवेन्द्र सिंह पुत्र रणवीर सिंह (निवासी: रोहतक, हरियाणा) – मुख्य संचालक।
अनिल कुमार पंचाल पुत्र सोमपाल (निवासी: पानीपत, हरियाणा) – ट्रक चालक। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा थाना सैयदराजा
उ0नि0 राजेश कुमार
हे0 कां0 नसीरुध्दीन हुमाँयू , कां0 बृजेश चौहान, रिक्रूट कां0 गोविन्द मिश्र, चालक हे0 कां0 वीरेश कुमार स्वाट टीम/सर्विलांस टीम
स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव
उ0नि0 आशीष मिश्रा
हे0कां0 अरविन्द भारद्वाज ,हे0कां0 रामा नन्द यादव, हे0कां0 आशुतोष सिंह, हे0कां0 प्रेम प्रकाश यादव, कां0 अजीत कुमार सिंह

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button