abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरअपडेटअयोध्या

एसपी का चला चाबुक अनुशासनहीनता एवं भ्रष्टाचार के आरोपों पर दो मुख्य आरक्षी निलंबित ।

ब्यूरो चीफ- पुष्कर रस्तोगी

चंन्दौली बबुरी पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा अनुशासनहीनता एवं भ्रष्टाचार के आरोपों पर दो मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
थाना बलुआ पर तैनात मुख्य आरक्षी अशोक कुमार राय के विरुद्ध पासपोर्ट पुलिस सत्यापन के लिए अवैध रुप से उत्कोच की मांग करने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। आरोप प्रथम दृष्टया गंभीर पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।


थाना अलीनगर पर तैनात मुख्य आरक्षी रणजीत तिवारी पर शराब का सेवन कर थाने के अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का आरोप सामने आया। मेडिकल परीक्षण में शराब सेवन की पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल प्रभाव से उन्हें भी निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता एवं अमर्यादित आचरण किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनपद पुलिस की छवि धूमिल करने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button