abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआरोपउठा - पटकउत्तर प्रदेशगाजीपुरचंदौली

बीजेपी ने समाज में नफरत व जाति का विष घोलने का कर रही कार्य है – रामकिशुन यादव सपा कार्यकर्ताओ ने मनाया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि

रिपोर्टर- राहुल राज

डीडीयू(प्राइम समाचार टुडे)। समाजवादी पार्टी कार्यालय मुगलसराय में भारत सरकार के पूर्व मंत्री प्रसिद्ध समाजवादी नेता छोटे लोहिया के नाम से विख्यात स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंदौली के पूर्व सांसद राम किशुन यादव ने कहा कि आज देश को महात्मा गांधी के विचारों की आवश्यकता है। इसी सिद्धांत को लेकर छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा आगे लेकर बड़े और समाजवादी आंदोलन को आगे ले जाने का संकल्प है। जनता समाजवादी नीति और कार्यक्रमों से खुशहाल होगी। आज लोकतंत्र में लोग अपनी आवाज ना उठा पाए इसलिए सभी संस्थाओं पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पहरा लगाए जाने का काम कर रही है। बीजेपी ने समाज में नफरत व जाति का विश बोने का काम कर रही है लेकिन जिससे समाज में भाईचारा खत्म किया है। इसके साथ-साथ लोकतंत्र का भी गला घोटने का काम कर रही है क्योंकि बनारस के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मणिकर्णिका घाट ध्वस्त कर आदि गुरु शंकराचार्य पर लाठी से वार कराकर देश व प्रदेश में भय का वातावरण भारतीय जनता पार्टी पैदा करना चाहती हैं जिससे लोगों का आवाज को दबाया जा सके। आज पुण्यतिथि के अवसर पर सभी नौजवान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता को संकल्प लेना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी को जब तक उखाड़ फेंकेंगे, नहीं तब तक हम लोग चौन से बैठेंगे। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, प्रेमनाथ तिवारी, अयूब खान गुड्डू, पारसनाथ यादव, राजकुमार कनौजिया, संजय नट, सियाराम यादव, संजय भारती, विजय शंकर नाट सहीत आदि लोगों उपस्थित थे।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button