abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरईमानदारीउत्तर प्रदेशउपलब्धिखुशखबरीगाजीपुरगोरखपुरचंदौली

कानून व्यवस्था के साथ-साथ रिश्तो को भी मजबूत कर रही खाकी, महिला चौकी प्रभारी की मेहनत लाई रंग, नवदंपत्ति साथ रहने को हुए राजी ।

ब्यूरो रिपोर्ट
थाना सकलडीहा/मिशन शक्ति केन्द्र के अथक प्रयास से आज 01 बिछड़े दम्पत्ति पुनः एक साथ रहने को हुए राजी।

चन्दौली सकलडीहा (प्राइम समाचार टुडे) पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे के निर्देश पर थाना सकलडीहा के मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत बिछड़े दम्पतियों को मिलाकर एक परिवार के बीच पुनः खुशियां लौटाने का लगातार सार्थक प्रयास किया जा रहा है। ऐसे ही 01 परिवार से पति व परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों को जरिये नोटिस/मोबाइल द्वारा सूचित कर थाना सकलडीहा/मिशन शक्ति केन्द्र पर बुलाकर पारिवारिक मूल्यों एंव महत्व को बताते हुए अथक प्रयास से समझाया बुझाया गया।
महिला चौकी प्रभारी गुड़िया यादव की पहल एवं दोनों पक्षों से विभिन्न पहलुओं पर वार्ता करते हुए दोनों पक्षों की आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई बातों/गलतियों को स्वीकार कर नये सिरे से पुनः पति/पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुये रहने को तैयार हुये। महिला थाना/मिशन शक्ति केन्द्र से दम्पति के बीच पारिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुये टूटते हुये रिश्ते को बचाते हुये पति/पत्नी को परिजनों के साथ राजी खुशी भेजा गया। महिला चौकी प्रभारी गुड़िया यादव ने बताया कि पारिवारिक दांपत्य जीवन को आगे बढ़ाने के लिए छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करना चाहिए

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button