abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अनोखी खबरआरोपउत्तर प्रदेशकार्यवाहीक्राइमगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौलीदुखद समाचारपुलिस कार्यवाही

डेयरी व्यवसायी व पत्रकार से दिनदहाड़े दो लाख की लूट, बुलेट सवार बदमाशों ने असलहे के बट से सिर पर किया वार, कोतवाली पुलिस के कार्यशैली पर उठ रहा सवाल !

क्राइम ब्यूरो चीफ कृष्ण मोहन गुप्ता

डीडीयू नगर। अलीनगर कस्बा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने पत्रकार व डेयरी व्यवसायी अनिल कुमार पर असलहे के बट से हमला कर दो लाख रुपये लूट लिए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बुलेट पर सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित पत्रकार अनिल के अनुसार वह

अलीनगर में डेयरी का काम करते हैं। बैंक से 2 लाख रुपये निकालकर लौट रहे थे, तभी एक निजी हॉस्पिटल के पास पहले से रेकी कर रहे बुलेट सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। असलहे के बट से सिर पर वार कर बदमाशों ने उन्हें घायल कर दिया और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। सूचना

मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले से ही बैंक से अनिल की गतिविधियों पर नजर रखी थी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है।

Prime Samachar Today

नमस्कार मित्रो मैं prime samachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button