abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
जनता की शिकायतजागरुकताजानकारीपुलिस कार्यवाहीसख्तीसमस्या

एसपी ने जनता दर्शन में सुनी फरियादियों की समस्याएं, जनता से प्राप्त प्रत्येक प्रार्थनापत्रों के सम्बन्ध में स्वयं थानाप्रभारियों से वार्ता कर दिए निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट

चन्दौली(प्राइम समाचार टुडे) जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा लगातार जनता दर्शन के माध्यम से जनसुनवाई की जा रही है साथ ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश भी जारी किए गए हैं वहीं सोमवार कोपुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को लेकर न्यायोचित/गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारित करना व न्याय दिलाना ही चन्दौली पुलिस की प्राथमिकता

है। पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से गंभीरतापूर्वक सुना एवं थाना प्रभारी से स्वयं वार्ता कर आवेदक की शिकायत का निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई के दौरान आने वाले नागरिकों/

आवेदकों/ फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए व प्रत्येक आवेदक की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर गुण दोष के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाए।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button