abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याआरोपउपलब्धिकार्यवाहीक्राइमगाजीपुरगोण्डागोरखपुरचंदौली

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान की गयी युवक की निर्मम हत्या का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आशीष त्रिपाठी

बहराइच प्राइम समाचार टुडे बहराइच जनपद के कस्बा महराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान सुनियोजित षडयन्त्र के तहत साम्प्रदायिक उन्माद फैलाते हुये एक युवक की बर्बर्तापूर्ण तरीके से निर्मम हत्या की घटना कारित करने व

महराजगंज कस्बे मे आगजनी, लूट व तोड़फोड़ करने के संबंध में अभियोग पंजीकरण के उपरान्त इस घटना में अभी तक कुल 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसी के क्रम में आज इस घटना के मुख्य साजिशकर्ता खुर्शीद अहमद पुत्र हाजी मोहम्मद अहमद को

पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । ख़ुर्शीद अहमद पुत्र हाजी मोहम्मद अहमद द्वारा दुर्गा मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा में सांप्रदायिक भावना से दुष्प्रेरित होकर सुनियोजित तरीके से अवरोध उत्पन्न किया गया, जिसके उपरांत उक्त साम्प्रदायिक घटना घटित हुई। विवेचना के क्रम में यह भी तथ्य प्रकाश में आए हैं कि ख़ुर्शीद अहमद

द्वारा ही इससे पूर्व गणेश मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा में भी सांप्रदायिक भावना से विघ्न उत्पन्न किया गया था । दुर्गा मूर्ति विसर्जन में सांप्रदायिक घटना कारित करने के उपरांत खुर्शीद अहमद अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पार कर कई दिनों तक नेपाल में जाकर छुप गया था। आज स्थानीय पुलिस द्वारा खुर्शीद अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button