abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याआवाजईमानदारीउत्तर प्रदेशकार्यवाहीकैमूरगाजीपुरगोंडागोरखपुरचंदौलीजनता की शिकायतजागरुकताजानकारीतहसील दिवस

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली नगर मे की गयी जनसुनवाई, जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पं श्याम कृष्ण त्रिपाठी

गोण्डा प्राइम समाचार टुडे
शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा थाना को0 नगर में जनसुनवाई की गई।पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता की जनसमस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कोतवाली नगर में सुनवाई के दौरान 07 शिकायती

प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित किया गया, शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा गया है। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। समस्त थानों में प्राप्त कुल 74 प्रार्थना पत्रों में से 08 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा शेष राजस्व संबंधित मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर निस्तारण हेतु मौके पर भेजा गया। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button