abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउठा - पटकउत्तर प्रदेशकैमूरगाजीपुरगोंडागोरखपुरचंदौलीजनता की शिकायतबलरामपुरबहराइच

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने अपने पैतृक आवास पर जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्या दिया जल्द निस्तारण का भरोसा।

पं श्याम कृष्ण त्रिपाठी

गोंडा प्राइम समाचार टुडे गोंडा से भाजपा सांसद व केन्द्र सरकार में राज्य मंत्री कीर्तीवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने अपने पैतृक आवास पर जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया है । केन्द्रीय राज्य मंत्री कीर्तीवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने अपने मनकापुर कोट स्थिति पैतृक आवास पर बैठक कर अपने लोकसभा क्षेत्र के दूर दराज इलाकों से आये लोगों की समस्याओं को सुना तथा इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात कर समस्या का शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देश दिया है। वहीं मंत्री ने मौके पर मिलने आये अन्य लोगों से

भी क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। राजा भैया जब से इस बार दिल्ली से आये है लगातार बारिश हो रही है पर वह लगातार अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का निदान करने मे जुटे हुए हैं वह शुक्रवार को अरगा पंक्षी विहार मे जिलाधिकारी नेहा शर्मा के साथ ईको टूरिज्म पर अधिकारियों के साथ चर्चा करते दिखे।
भारी बरसात के बीच वह छाता लेकर नाले के निर्माण को लेकर संबधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए भी नजर आए।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button