abc111
PlayPause
previous arrow
next arrow
अयोध्याउत्तर प्रदेशकार्यवाहीकैमूरक्राइमगाजीपुरगोंडाचंदौलीजनता की शिकायतपुलिस कार्यवाहीबहराइचबिहार

दलित किशोरी से चलती गाड़ी में गैंगरेप का लगा आरोप पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

रिपोर्टिंग बाई – आशीष त्रिपाठी

गोंडा-प्राइम समाचार टुडे दलित महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह पति और 17 वर्षीय पुत्री के साथ शनिवार शाम तेरहवीं कार्यक्रम में अपने मायके गई थी। जहां फोरबिसगंज पंतनगर निवासी मो. आरिफ और बलरामपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के भगौतीगंज निवासी मो. रिजवान ने उसकी पुत्री को मोबाइल दिलाने का झांसा दिया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने पुत्री को कार में बैठाकर अयोध्या मार्ग स्थित मुन्नन खां चौराहे से महाराजगंज चौकी की तरफ सुनसान सड़क पर ले गए। वहां दोनों ने कार में ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर

बिजली के खंभे से टकरा गई। इस पर दोनों युवक कार छोड़कर भाग गए। किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Samaachar Today

नमस्कार मित्रो मैं Samaachar today चैनल का सीईओ की भूमिका निभा रहा हु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button